यूपी कांग्रेस का दावा- आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम
लखनऊ। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सरकार और प्रशासन को हार का जिम्मेदार बताया है। साथ ही आप मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जोरदार पलटवार किया है। मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे को लेकर समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी बीजेपी सरकार और प्रशासन पर जोरदार पलटवार कर दिया है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव सरकार और प्रशासन ने मिलकर जीता है। कांग्रेस ने उपचुनाव ना लड़कर इंडिया गठबंधन के साथ खड़े रहने का फैसला लिया था, हमने उपचुनाव में सपा का साथ दिया है।
वहीं अजय राय ने दिल्ली में आप की हार पर अरविंद केजरीवाल को जमकर घेरा है। प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताया है। अजय राय ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ए टीम ने बी टीम को हरा दिया है। आप पार्टी के दोहरे चरित्र का परिणाम सामने आया है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा, पंजाब, गुजरात, गोवा में कांग्रेस को डैमेज करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कहकर ये लोग आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री से लेकर इनके मंत्री तक जेल में बंद रह चुके हैं। इनके मंत्री शराब के कारोबार में शामिल रहे थे।
दिल्ली की जनता ने इनके भ्रष्टाचार और गलत कामों का जवाब दे दिया है। इन लोगों ने कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की थी। जिसमें ये लोग पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। यूपी 2027 विधानसभा को लेकर कांग्रेस सभी 403 सीट पर तैयारी कर रही है। वहीं मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी को बड़े अंतर से मिली जीत पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जमकर भड़ास निकाली है। अखिलेश ने कहा कि ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा। अखिलेश ने अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया है। सपा मुखिया ने कहा कि जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है, वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सज़ा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा, न क़ुदरत उन्हें बख्शेगी और न ही क़ानून बख्शेगा। भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे।


PM मोदी और जर्मन चांसलर के बीच अहम वार्ता, व्यापार से टेक्नोलॉजी तक सहयोग पर जोर
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक MP में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें