स्टार्टअप इंडिया पहल: भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली 16.6 लाख नई नौकरियां
नई दिल्ली । भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के अनुसार स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स ने 55 उद्योगों में 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित की हैं। ये स्टार्टअप नई प्रौद्योगिकी पर अतिरिक्त काम करते हुए भारत के अर्थव्यवस्था में नये उद्यामियों को बढ़ावा देते हैं। इसमें हरित प्रौद्योगिकी 27,808 नौकरियां, नवीकरणीय ऊर्जा 41,523 नौकरियां और पेशेवर सेवाएं 94,060 नौकरियां जैसे क्षेत्र शामिल हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स जैसे उभरते क्षेत्र भी भविष्य में वृद्धि दर्शाते हैं।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स जैसे उभरते क्षेत्र भी भविष्य में वृद्धि दर्शाते हैं
स्टार्टअप इंडिया पहल ने स्टार्टअप्स के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे फंड ऑफ फंड्स, स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम, और क्रेडिट गारंटी स्कीम को प्रदान कर बिजनेस को बढ़ावा देता है। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार, राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग और इनोवेशन वीक जैसी पहल पूरे देश में समान अवसर उपलब्ध कराती हैं। इस योगदान से स्थापित होती स्टार्टअप इंडिया हब और भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री ने स्टार्टअप्स के लिए संसाधनों और सहयोग को सुव्यवस्थित करने में सहायक साबित हुए हैं। भारत ने ग्लोबल स्टार्टअप सहयोग के लिए जी20 इंगेजमेंट ग्रुप जैसी महत्वपूर्ण पहल भी शुरू की है।


एमिरेट्स ने अचानक निलंबित की फ्लाइट सेवाएं, एयरपोर्ट न आने की अपील
RBI की बड़ी योजना, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए जाएंगे 45,960 करोड़ रुपये
ईरान का बड़ा बयान: पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे, जब तक उनकी जमीन से हमला न हो
साली को रंग लगाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने पत्नी की कर दी पिटाई
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले अहमदाबाद स्टेडियम की फैंस ने उतारी नजर, वीडियो वायरल
IRIS लावन को भारत में एंट्री क्यों मिली? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब
कैफ से क्यों भिड़े आमिर? पाकिस्तानी क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा विवाद
धोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी