नवंबर में भारत का व्यापार घाटे में इजाफा
नई दिल्ली । जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में भारत का वस्तु निर्यात 4.85 प्रतिशत घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 33.75 अरब डॉलर था। नवंबर माह में आयात 27 प्रतिशत बढक़र 69.95 अरब डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले इसी माह में यह 55.06 अरब डॉलर था।
समीक्षाधीन माह के दौरान व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर बढक़र 37.84 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इस वर्ष अक्तूबर में भारत का वस्तु निर्यात 17.25 प्रतिशत बढक़र 39.2 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान निर्यात 2.17 प्रतिशत बढक़र 284.31 अरब डॉलर और आयात 8.35 प्रतिशत बढक़र 486.73 अरब डॉलर हो गया।


योजना के तहत महिलाएं आसानी से व्यापार और उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
डीएनए जांच न होने से हत्या साबित नहीं, बिलासपुर हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: बैटिंग बनाम बॉलिंग की जंग में कौन मारेगा बाजी?
अहमदाबाद में अग्निपरीक्षा: फाइनल से पहले सैंटनर का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जैसा अंदाज, क्या भारत के साथ माइंड गेम?
धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- ज्यादा दबाव डाला तो गिरा दूंगी सरकार
खारकीव में रूसी मिसाइल हमला, रिहायशी इमारत तबाह; 7 लोगों की मौत
सेना के ट्रक और निजी कार की जोरदार टक्कर, हवलदार की मौके पर मौत
UPSC रिजल्ट में 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह, किसका हुआ चयन? सोशल मीडिया पर बहस