गर्म पानी का सेवन: क्या गर्मियों में यह आपकी सेहत के लिए सही है?
ठंडा पानी पीने से भले ही आपको थोड़ी देर के लिए राहत मिलती है लेकिन हद से ज्यादा पानी ठंडा पीना सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है. इस पर कई रिसर्च किए गए है जिसमें खुलासा किया गया है कि गुनगुना पानी पीने से ओवरऑल हेल्थ को काफी ज्यादा फायदा होता है. पाचन बेहतर करने के साथ यह शरीर से टॉक्सिन निकालने का भी काम करता है. लेकिन क्या गर्मियों में गुनगुना पानी पी सकते हैं?
इस सवाल का आप तक सही जवाब पहुंचे इस दौरान हमने काफी ज्यादा रिसर्च किए जिसमें पता चला कि जब भी चिलचिलाती गर्मी से आते हैं तो आपको तुरंत ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि नॉर्मल वाटर ही पीना चाहिए इससे शरीर पर बुरा असर नहीं होता है.
बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है
गर्म पानी आपके शरीर से नैचुरल तरीके से गंदगी बाहर निकालने का काम करता है. वहीं ठंडा पानी पीने से नस सिकुड़ने लगता है जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ने लगता है. वहीं गर्म पानी की बात करें तो यह नसों को फैलाने का काम करती है. यह किडनी और लिवर के फंक्शन को भी अच्छा करता है.
गट हेल्थ को रखता है हेल्दी
पेट फूलना या ऐंठन, पाचन संबंधी समस्याओं में भी गर्म पानी भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. ठंडा पानी पीने से पेट या शरीर को झटका लग सकता है. गर्म पानी आपके पेट के तापमान को कम करता है साथ ही एंजाइम को स्लो भी करता है.
गुनगुने पानी पीने के दौरान समय का खास ख्याल रखें
आपको गुनगुने पानी पीने की अगर आदत है तो समय का खास ख्याल रखें. सुबह खाली पेट या खाना खाने के आधे घंटे बाद आप पिएं. इससे आपको तुरंत फायदा दिखाई देगा. रिसर्च के मुताबिक गुनगुना पानी पीने से आंत में सुधार और सूजन को कम करने में काफी फायदा मिलता है.
बेहतर मेटाबॉलिज्म
कुछ रिसर्च से पता चलता है कि गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिल सकता है और संभावित रूप से वजन घटाने में मदद मिल सकती है.
तनाव से राहत
अगर आप खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं तो इससे आपका एक लेवल तक स्ट्रेस और चिंता भी कम करता है. गर्म पानी पीने से सूजन को कम करने, मांसपेशियों को आराम देने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन में भी मदद कर सकता है और सिरदर्द और माइग्रेन को कम कर सकता है.


बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा