गांजा तस्करी के आरोपी युवक की गिरफ्तारी, खुलासा हुआ
ग्वालियर । ग्वालियर पुलिस ने मैरिज गार्डन के पास गांजा बेच रहे एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके मामा-मामी ने 15,000 रुपये महीने की सैलरी पर उसे गांजा बेचने के लिए रखा था। पुलिस उसकी निशानदेही पर मामा के घर पहुंची तो वहां न सिर्फ ढाई किलो से अधिक गांजा मिला, बल्कि 4 लाख रुपये से अधिक नकदी, मोबाइल और पेटीएम पेमेंट रिसीवर भी बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक मामा मौके से फरार हो चुका था। जानकारी के अनुसार, मामला ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र का है। पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि यहां हरदौल गार्डन के पास गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो भूपेंद्र जाटव नामक युवक को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। भूपेंद्र से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह यहां अपने मामा राजवीर सिंह जाटव के घर रह रहा था और मामा-मामी द्वारा उसे 15,000 प्रतिमाह देकर गांजा बिकवाया जा रहा था। पुलिस आरोपी भूपेंद्र को लेकर राजवीर के घर पहुंची तो राजवीर नहीं मिला। घर की तलाशी में पुलिस को 2 किलो 800 ग्राम गांजा, 4,19,000 नकद और पेटीएम पेमेंट रिसीवर मशीन मौके से बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार युवक भूपेंद्र जाटव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के मामा-मामी को सह-आरोपी बनाया गया है, दोनों की की तलाश की जा रही है।


बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक MP में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर