अंकित गुप्ता की नई लग्जरी कार, सोशल मीडिया पर बधाईयों की झड़ी
टीवी एक्टर अंकित गुप्ता पिछले काफी वक्त से एक्ट्रेस अंकिता चाहर चौधरी के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। इस बीच अंकित ने अपने घर एक नई लग्जरी कार का वेलकम किया है। इस गुड न्यूज को उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें बताया है कि वह अपनी ड्रीम कार रेंज रोवर को घर लेकर आए हैं।
कार के साथ शेयर की फोटो
अंकित गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्टर सफेद रंग की शानदार रेंज रोवर कार की बोनट को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस कार की कीमत करीब 2.4 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, ‘घर में आपका स्वागत है!!!!!! मैं अपने दिल की गहराइयों से उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की (मेरे सभी प्रशंसक, दोस्त और परिवार)।’
इन टीवी एक्टर्स ने दी बधाई
अंकित गुप्ता की कुछ अन्य तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उनके साथ करणवीर ग्रोवर और अभिषेक कुमार भी कार के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उधर, तस्वीरें सामने आते ही टीवी एक्टर्स भी अंकित गुप्ता को नई लग्जरी कार के लिए बधाई दे रहे हैं। टीना दत्ता ने लिखा, ‘हार्दिक बधाई दोस्तों, आप इसके हकदार हैं।’ रिया दीपसी ने लिखा, ‘बधाईयां।’ अभिषेक कुमार ने लिखा, ‘आप हर खुशी के हकदार हैं अंकित भाई।’
अंकित गुप्ता का करियर
अंकित गुप्ता ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2012 में ‘बालिका वधू’ से की थी। इस शो में वह डॉ. अभिषेक कुमार के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर ‘साड्डा हक’, ‘बेगूसराय’, ‘जुनूनियत’, ‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस 16’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं। इन दिनों अंकित गुप्ता ‘माटी से बंधी डोर’ में नजर आ रहे हैं।


CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स