15 अप्रैल से फिर शुरु होंगे सभी मांगलिक कार्य
हिंदू पंचांग अनुसार वैशाख का महीना शुभ कार्यों के लिहाज से बहुत खास है। इस महीने की शुरुआत में भले ही मांगलिक कार्यों पर रोक रही है पर 15 अप्रैल से शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाएगी। अप्रैल के मध्य तक सूर्य मीन राशि में रहने से खरमास रहता है। इस दौरान शादी, गृह प्रवेश या मुंडन जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही यह अवधि समाप्त जाएगी। इसके बाद 15 अप्रैल से सभी मांगलिक कार्य दोबारा शुरू हो जाएंगे।
अप्रैल 2026 विवाह मुहूर्त
15 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 3 बजे से रात 10:30 बजे तक का समय बेहद शुभ
20 अप्रैल, सोमवार को रोहिणी नक्षत्र में सुबह 4:30 बजे से 7:20 तक विवाह के लिए अनुकूल मुहूर्त है
21 अप्रैल, मंगलवार को मृगशिरा नक्षत्र में सुबह से शाम तक अच्छा समय
25 अप्रैल, शनिवार इस दिन भी विवाह करना शुभ रहेगा
26 अप्रैल, रविवार को मघा नक्षत्र में सुबह से रात 8 बजे तक
27 अप्रैल, सोमवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रात 9 बजे से 10 बजे तक का शुभ मुहूर्त
28 अप्रैल, मंगलवार को पूरे दिन विवाह के लिए समय सही है
अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त
इस महीने का सबसे खास दिन अक्षय तृतीया है, जो 19 अप्रैल 2026 को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इस दिन बिना ज्यादा गणना किए शादी या कोई भी शुभ काम किया जा सकता है।


शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब