इन्फेक्शन वाला इंजेक्शन लगाकर भागे युवक, ड्राइवर की तबियत बिगड़ी
इंदौर । इंदौर के प्रजापत नगर में रहने वाले 40 साल के ई रिक्शा ड्राइवर को दो युवकों ने इन्फेक्शन वाला इंजेक्शन लगा दिया। उसकी शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। ई रिक्शा ड्राइवर ने बताया कि राजबाड़ा कृष्णपुरा छत्री से दो लड़के कलारिया जाने के लिए ई रिक्शा में भाड़ा ठहरा कर बैठे थे। उन्होंने यहां ब्रिज पर पहुंचने के दौरान पीछे से कमर के निचले हिस्से में इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके कारण उन्हें सेवालय अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सराफा में युवती को इंजेक्शन लगाने की घटना के बाद अब एक ई-रिक्शा ड्राइवर के साथ वैसी ही वारदात हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है।
मोबाइल छीनने की कोशिश की
ई रिक्शा ड्राइवर ने बताया कि दोनों लड़के कृष्णपुरा छत्री के पास ही मिले थे। उन्होंने कहां कि कलारिया में गांव के पास तक चलना है। उन्हें वापस भी आना है। इस पर दोनों ने ई रिक्शा के ड्राइवर से पूछा कि कितना भाड़ा लगेगा। ड्राइवर ने उन्हें 600 रुपये बताए। जिसमें एक लड़के ने पां सौ रुपए दे दिए और वापस छोड़ने पर 100 रुपए देने की बात कही। ड्राइवर राजी हो गया। ई रिक्शा ड्राइवर ने कहा कि जब गाड़ी पुल पर थी तो उन्हें चुभन पीछे पलटने पर देखा कि एक लड़के के हाथ में इंजेक्शन था। ड्राइवर ने पूछा कि यह क्या कर रहे तो लड़के ने कहा कि बेटा तेरा काम हो गया। अब तू गया। इसके बाद ड्राइवर ने ई रिक्शा साइड में खड़ी कर दी। उसने मोबाइल निकाला और अपने परिचित को लगाने की कोशिश की। एक लड़के ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। जिस पर ड्राइवर ने मोबाइल बैग में रखा और रिक्शा के पीछे की तरफ चला गया। इसके बाद दोनों लड़के डिवाइडर पार कर भाग गए।
भागकर परिवार को दी जानकारी
रिक्शा ड्राइवर ने बताया कि फिर वह भीड़ वाले इलाके में रुका और परिवार को जानकारी दी। बाद में डॉक्टर को बताया। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने भर्ती होने की सलाह दी। बाद में पुलिस अस्पताल में पहुंची। बयान के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया।
पुलिस तलाश कर रही
ड्राइवर की शिकायत के बाद चंदन नगर पुलिस के जवान छत्री के पास पहुंचे। यहां पर उन्होंने कैमरे चेक किए। जिसमें दो लड़के ई रिक्शा ड्राइवर से बात करते हुए और गाड़ी में बैठते दिखे। इसके बाद पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड और अन्य जगह के फुटेज निकाले। चंदन नगर और अन्य थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत