युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात
भोपाल। अयोध्या नगर थाना इलाके के अभिनव नगर में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल खुदकुशी के सही कारणो का खुलासा नहीं हो सका है लेकिन मृतक युवक के परिजनो ने बताया कि जिस कंपनी में वह काम करता था, करीब पांच महीने उस कंपनी से उसकी नौकरी छूट गई थी। और नौकरी छूटने की बात के साथ ही वह आर्थिक तंगी के कारण भी परेशान रहने लगा था, अनुमान है कि इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया होगा।
पुलिस के अनुसार अविनाश पिता प्रभाकर अमलवार (44) अभिनव नगर फेस टू में रहता था। उसके पिता प्रभाकर बोर्ड ऑफिस से रिटायर्ड है। माता पिता के साथ रहने वाला अविनाश निजी कंपनी में काम करता था। उसके परिवार में माता-पिता और पत्नी सहित एक बेटा है। मंगलवार शाम अविनाश बेटे को स्कूल का कोर्स दिलाकर घर आया और बाथरूम में मुंह हाथ धोने के लिए चला गया। इसी दौरान उसने जहरीला पर्दाथ खा लिया। उसे उल्टियां करता देख परिवार वालो ने उसे तत्काल ही इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुंचाया जहॉ इलाज के दौरान बुधवार दोपहर अविनाश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया की हालत ठीक न होने के कारण उसके मृत्यु पूर्व बयान दर्ज नहीं किये जा सके थे। वही मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए पुलिस आगे की जॉच कर रही है।


मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
लोकसभा में सभापति ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
राज्यसभा चुनाव: 26 सदस्य निर्विरोध चुने गए अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता को दी जमानत, महाराष्ट्र सरकार का विरोध
Bhopal में LPG सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश
शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत
इंदौर-शारजाह फ्लाइट 22 मार्च तक रद्द, यात्रियों को झटका