युवक से मारपीट कर लूट लिया बैग और मोबाइल, चार गिरफ्तार
हाईटेक बस स्टैंड के पास बदमाशों ने युवक की पिटाई कर उसका बैग और मोबाइल लूट लिया। लूट की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद चार नाबालिग को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से बैग और मोबाइल जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत ग्राम बरटोला में रहने वाले संदीप कुमार नगेशिया (18) शुक्रवार की रात किसी काम से बिलासपुर आए थे।
रात करीब 12 बजे वे हाईटेक बस स्टैंड में उतरे। यहां से वे पैदल सिटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चार लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की। साथ ही उनका बैग और मोबाइल लूट लिया। मारपीट से घायल युवक किसी तरह भागकर वापस बस स्टैंड पहुंचा। उसने घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों को दी। इसके बाद उसने सिरगिट्टी थाने में लूट की शिकायत की। लूट का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर चार नाबालिग को पकड़ लिया। उनके कब्जे से लूट का मोबाइल और बैग जब्त कर लिया गया है।


ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला