युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी
भोपाल। पिपलानी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जॉच में मृतक के पास कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिलने से फिलहाल खुदकुशी के कारणो का खुलासा नही हो सका है। मृतक बिहार का निवासी था, उसके परिजनों के आने के बाद शव को पीएम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मूलतः बिहार का रहने वाला रोहित राज पुत्र सुरेश वर्मा (26) न्यू अशोक विहार कालोनी आनंद नगर में किराए से रहते हुए कोकता स्थित एक साफ्टवेयर कंपनी में काम करता था। मंगलवार सुबह उसके कमरे से दुंर्गध आने पर मकान मालिक का बेटा विशाल उसके कमरे में देखने गया तो उसे रोहित का शरीर फंदे पर लटका नजर आया। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को जप्त कर लिया है। बताया गया है की मृतक को ट्रांसफर पूणे हो गया था, लेकिन वह वहॉ गया नहीं था, ओर 15 दिन पहले ही इस कमरे पर रहने आया था। जांच टीम का कहना है कि परिजनों के बयान के साथ ही अन्य बिदुंओ की पड़ताल की जा रही है, जॉच पूरी होने के बाद ही खुदकुशी के सही कारणों का पता चल सकेगा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव