WhatsApp पर शेयर कर सकेंगे वीडियो नोट
भारत और दुनिया भर में वॉट्सऐप के लाखों यूजर्स है, जिनको बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी नए फीचर्स लाती रहती है।आपको बता दें कि इसी सिलसिले को जारी रखते हुए ऐप एक नया फीचर ला रही है।आपको बता दें कि पिछले साल वॉट्सऐप ने वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने और भेजने का फीचर पेश किया था।अब एक ऑनलाइन रिपोर्ट से पता चलता है कि ऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर को आउटगोइंग वीडियो मैसेज को फॉरवर्ड करने में सक्षम करेगा।
WABteaInfo की रिपोर्ट में पता चला है कि कुछ बीटा टेस्टर्स के पास एक नया फीचर सामने आया है, जो वीडियो मैसेज को फॉरवर्ड करना आसान बनाता है। पहले, यह फंक्शन अपडेट में नहीं था, जिससे अलग-अलग कॉन्वर्सेशन में वीडियो मैसेज साझा करना अधिक बोझिल प्रक्रिया बन गया था।वीडियो संदेशों को फॉरवर्ड करने की क्षमता के बिना, यूजर को मैन्युअली रिकॉर्डिंग या स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसे वर्कअराउंड का सहारा लेते थे।इस नए फॉरवर्ड की शुरूआत यूजर्स के लिए इसे आसान बना सकता है। इससे प्राइवेसी को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
इन यूजर्स को मिलेगी सुविधा
इस सुविधा को सबसे पहले एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किया जाएगा। वे वीडियो नोट्स रिकॉर्ड करने में सक्षम थे और नोट के अलावा 'फॉरवर्ड' आइकन दिखाई दिया।इस सुविधा के आने से यूजर्स को बहुत लाभ मिल सकता है क्योंकि वे एक ही मैसेज को दोबारा बनाए बिना कई कॉन्टेक्ट के साथ वीडियो मैसेज तुरंत साझा कर सकते हैं।इससे समय की बचत होती है और कई बार रिकॉर्ड करने की जरूरत नहीं है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो अक्सर अपने दोस्तों, परिवार या सहकर्मियों के साथ वीडियो संदेश साझा करते हैं।


मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान