हाईवा की ठोकर से महिला की मौत, भीड़ ने किया चक्काजाम
बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान चौक पर एक दर्दनाक सडक़ हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया, जिससे मस्तूरी रोड और बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया।
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कोहरौदा निवासी बिसाहिन बाई अपने पति बाबूलाल के साथ स्कूटी पर रायपुर जाने के लिए स्टेशन की ओर जा रही थीं। सुबह करीब 8 बजे लालखदान चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बिसाहिन बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं।
दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से उत्तेजित स्थानीय लोगों ने शव को सडक़ पर रखकर मुआवजे की मांग करते हुए चक्काजाम और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में जुट गई।


‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार