आगरा में महिला ने प्रेम में धोखा खाया...
आगरा । आगरा में एक 45 वर्षीय महिला ने प्रेम में धोखा खाया है। जिससे महिला ने जो सपने देखे थे वो टूट गए। अब महिला युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रही है। थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली 45 साल की महिला को सोशल मीडिया पर रील्स देखने का शौक था। एक दिन वह रील देख रही थी तभी कानपुर के नौजवान ने एक गम भरी रील डाली। जब महिला ने उसकी रील देखी तो उसको काफी पसंद आई। महिला को युवक का अंदाज भी काफी पसंद आया। फिर महिला उसकी बनाई गई सभी रील देखने लगी और युवक के बारे में जानकारी जुटाने लगी। महिला ने सोशल मीडिया के जरिये युवक से संपर्क साधा।
दोनों ने एक दूसरे को अपने-अपने मोबाइल नंबर दे दिए। दोनों बात करने लगे। बात इतनी बढ़ी की प्यार मोहब्बत तक जा पहुंची। महिला ने सपने सजोना शुरू कर दिए। इसी बीच युवक ने अपनी परेशानियों का जिक्र करना शुरू कर दिया। प्यार में पागल महिला ने भी साथ निभाने का वादा किया और आर्थिक रूप से मदद करना शुरू कर दिया। महिला को पता ही नहीं चला कि युवक उससे पैसे ऐंठ रहा है। जब महिला ने युवक शादी करने का दबाव डाला तो वह बात को टालने लगा। महिला को शक हुआ तो उसने कानपुर में युवक के रिश्तेदार से बात की। रिश्तेदार से बात करने के बाद युवक की असलियत जानकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस युवक की दो शादियां हो चुकी हैं। महिला ने प्रेमी युवक से इस बारे में बात की तो उसने बातचीत करना बंद कर दिया। प्यार में धोखा खाई महिला ने अब आशा ज्योति केंद्र में न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि 25 साल के प्रेमी ने उसको प्यार के झूठे जाल में फंसाया और लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट