विष्णुदेव साय की डबल इंजन की सरकार को और मजबूत बनायेंगे - सुनील सोनी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गई है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर, सत्यम दुआ, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, मृत्युंजय दुबे, खेमराज बैध, प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती, बृजेश पांडे, जेपी चंद्रवंशी, तुषार चोपड़ा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद बृजमोहन ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता कांग्रेस को 35 सालों से सबक सिखाती आ रही है और इस बार भी सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि सुनील सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। इस नामांकन में मृत्युंजय दुबे और खेमराज बैध प्रस्तावक बने। 25 तारीख को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ दोबारा सुनील सोनी नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्थानीय प्रत्याशी नहीं मिला इसलिए एक ऐसे युवा को प्रत्याशी बनाया, जिसे रायपुर शहर के एक प्रतिशत जनता भी नहीं जानती है ना ही पहचानती है। उनका दक्षिण विधानसभा के विकास में कोई योगदान भी नहीं है।
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा, हम लोगों ने आज नामांकन जमा किया है। 25 तारीख को सभी नेताओं के साथ फिर हम नामांकन जमा करेंगे। विपक्ष के प्रत्याशी कोई भी हो, हम किसी को कमज़ोर नहीं समझते। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की डबल इंजन की सरकार को और मजबूत बनायेंगे। भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गई है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने पुरानी बस्ती मंडल में बुधवार को जनसंपर्क कर जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगा।
इस दौरान श्री सोनी ने कहा कि रायपुर दक्षिण में विजयश्री पाने के लिए आप सभी जनमानस का आशीर्वाद मांगने आया हूं। रायपुर दक्षिण का विकास केवल भाजपा की कर सकती है और अगर देखा जाए तो रायपुर दक्षिण में भाजपा की सरकार में वर्तमान सांसद व प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए है। हमें इस कार्य की निरंतरता को बनाए रखना है ।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित