होटल में रंगरेलिया मना रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा
बुलंदशहर। प्यार करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन आजकल प्यार एक हवस बन चुका है। आए दिन हम अखबारों में पढ़ते और सुनते हैं कि झूठे प्यार में फंसाकर युवती से अश्लील हरकतें की गई। लेकिन यह प्यार जब गलत होता है जब आप शादी शुदा होने के बाद भी चोरी छिपे किसी दूसरी महिला से इश्क फरमाने लगते हैं और पत्नी को इग्नोर करने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के बुलंदशहर का सामने आया है। जहां एक पत्नी ने प्रेमिका से इश्क लड़ा रहे पति को रंगेहाथों पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बलुंदशहर में एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद वहां खूब हंगामा हुआ। पति ने प्रेमिला के सामने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत में युवक की पत्नी ने बताया कि जब वह घर जाने लगी तो आरोपी पति ने कार को उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। जिससे वह बाल बाल बच गई। उसके बाद उसका पति उसे भविष्य में उसकी हत्या की धमकी देकर फरार हो गया।
नगर क्षेत्र के एक महिला बुधवार दोपहर को एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां, उसने एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति व ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। उसके पति का किसी दूसरी महिला से चक्कर चल रहा है। जिसका पीड़ित महिला ने कई बार विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उसका पति रमपुरा क्षेत्र की एक होटल में अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। महिला को जब इसकी जानकारी लगी तो वह पति से मिलने वहां पहुंच गई। उसने पति को प्रेमिला के साथ रंगरेलिया मनाते रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद हंगामा शुरु हो गया। पति ने पत्नी को अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर जमकर पीटा। उसके बाद जब वह घर जाने लगी तो आरोपी पति ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह बाल बाल बची। बाद में आरोपी उसे भविष्य में हत्या की धमकी देकर भाग निकला। एसपी देहात ने मामले में पीड़िता को जांच कराकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही