कौन होगा टीम इंडिया का नया बॉलिंग कोच?
गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाए जाने के बाद कोचिंग स्टाफ को लेकर सस्पेंस जारी है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पूर्व तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को गंभीर नए गेंदबाज कोच के रूप में देखना चाहते हैं, लेकिन अब एक नया नाम सामने आया है. ये नाम 2011 वर्ल्ड कप विनर जहीर खान का है. इंटरनेशनल क्रिकेट में 610 विकेट लेने वाले इस पूर्व पेसर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है.
विनय कुमार का कटा पत्ता?
गौतम गंभीर के नए हेड कोच के रूप में चयन के बाद यह माना जा रहा था कि गंभीर को अपने सपोर्ट स्टाफ को चुनने में पूरी छूट दी जाएगी. इस लिस्ट में सबसे पहले नाम अभिषेक नायर का था, जो अस्सिटेंट कोच बन सकते हैं. वहीं, बॉलिंग कोच के लिए ऐसा माना जा रहा था कि गंभीर की पहली पसंद विनय कुमार हैं. लेकिन BCCI इस पूर्व पेसर को कोचिंग स्टाफ में शामिल करने के पक्ष में नहीं है.
जहीर खान को मिलेगी कमान?
राहुल द्रविड़ के साथ उनके साथी सपोर्ट स्टाफ ने भी टीम इंडिया को अलविदा कह दिया. बॉलिंग कोच कौन होगा? इसको लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है. विनय कुमार के अलावा इस पद की भूमिका के लिए लक्ष्मीपति बालाजी का नाम था. लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई टीम में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को लाना चाहता है. सूत्रों ने एएनआई को बताया, 'बीसीसीआई गेंदबाजी कोच के पद के लिए जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी के नामों पर चर्चा कर रही है. बीसीसीआई विनय कुमार के नाम में दिलचस्पी नहीं रखती है.'
जहीर बॉलिंग कोच बने तो ये होंगे फायदे
बीसीसीआई का मानना है कि जहीर मेन इन ब्लू के लिए एक बेहतरीन विकल्प होंगे. मौजूदा भारतीय सेटअप में अच्छे पेसर हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगली आने वाली टीम में मयंक यादव और इनके जैसे कुछ बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और ऐसे में जहीर इन युवाओं को सही ढंग से निखारने के लिए सबसे अच्छे विकल्प होंगे. बता दें कि जहीर खान अपनी सटीक लाइन लेंथ और घातक स्विंग के लिए जाने गए, जिसके आगे धाकड़ बल्लेबाजों ने भी घुटने तक दिए.


पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी