वेटिंग शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
सरकार मांगें नहीं मानेगी तो महिलाएं कराएंगी मुंडन
भोपाल । उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-1, 2023 को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा रानी कमलापति स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अभ्यर्थी यहां पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक, सरकार रिक्त पदों में वृद्धि करके दूसरी काउंसलिंग के लिए लिखित आश्वासन नहीं दे रही है। उनकी मांग है कि सरकार रिक्त पदों में वृद्धि कर दूसरी काउंसलिंग आयोजित करे।उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-1, 2023 में रिक्त पदों की जानकारी गजट पत्र डीपीआई, 27 दिसंबर 2024 के अनुसार, जनजातीय कार्य विभाग में लगभग 15,000 से अधिक पद रिक्त हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि इन रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार दूसरी काउंसलिंग आयोजित करे। प्रदर्शन कर रही अभ्यर्थी जिज्ञासा ठाकुर ने कहा कि, आप महिला सशक्तिकरण और बहनों की बात करते हैं। अगर बहनें लायक हो गई हैं, तो उन्हें उनका अधिकार दीजिए। हमें फ्री में पैसे नहीं चाहिए। आपकी बहन शिक्षित है, उसे एक सम्मानजनक नौकरी दे दीजिए। हमने दो-दो चयन परीक्षाएं और पात्रता परीक्षाएं पास की हैं, बावजूद इसके हम वेटिंग में हैं। सरकार जितनी भर्ती निकालती है, उन पर तो पूरी तरह भर्ती करें। आज हमारी एक भी वेटिंग लिस्ट क्लियर नहीं हुई है। 8720 पदों में से 2900 पदों को भर दिया गया है, फिर भी हमारी वेटिंग क्लियर नहीं हुई। इतने सारे पद स्कूलों में खाली हैं, क्या उन्हें नहीं भरना चाहिए? सरकार हमें इस तरह सडक़ों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर न करे।
सीएम आत्मदाह की अनुमति दें या फिर करेंगे मुंडन
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी अनुपमा शर्मा ने कहा कि, अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है, तो प्रदर्शन में शामिल सभी महिलाएं मुंडन कराएंगी। यह सरकार के लिए बेहद शर्म की बात होगी कि महिलाओं को इस तरह का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़े। हम पिछले एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हमारी मांगें नहीं मानी गईं। यहां तक कि मुख्यमंत्री ने हमारी बात को संज्ञान में तक नहीं लिया, न ही वे चर्चा करना चाहते हैं। हमारा यही कहना है कि यदि मुख्यमंत्री पदों में वृद्धि नहीं करते हैं, तो हम मुंडन संस्कार करेंगे। या फिर मुख्यमंत्री हमें आत्मदाह की अनुमति दें। सरकार यदि रोजगार नहीं दे सकती, तो हमें जीवन में कुछ भी सार्थक नहीं दिखाई देता।


अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया