भोपाल की ताजुल मस्जिद मे वेद और पुराण भी
भोपाल । भोपाल की ताजुल मस्जिद की सैयद सुलेमान नजवी कुतुबखाने (लाइब्रेरी) मैं कुरान के साथ-साथ चारों वेद,रामायण, गीता जैसे ग्रंथ देखने और पढ़ने को मिलेंगे। इनका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। भारत में ऐसी लाइब्रेरी और कहीं नहीं है।
यहां पर सोने से लिखी हथेली के आकार की कुरान लाइब्रेरी में है। छठे मुगल बादशाह औरंगजेब जिन्होंने 1658 से 1707 तक शासन किया। उनके हाथ से लिखी हुई कुरान भी यहां मौजूद है। यहां की लाइब्रेरी में चारों वेद के अलावा रामायण, गीता जैसे ग्रंथ भी उर्दू भाषा में उपलब्ध हैं। इस लाइब्रेरी में 25000 से ज्यादा किताबें मौजूद हैं।
धार्मिक पुस्तकों को बड़े सलीके साथ रखा जाता है। लगभग 55 विषयों की किताबें यहां पर मौजूद हैं। अरबी, फारसी, उर्दू,संस्कृत, अंग्रेजी और हिंदी भाषा की किताबें लायब्रेरी में उपलब्ध हैं। जो छात्र-छात्राएं रिसर्च करना चाहते हैं। उनके लिए यह लाइब्रेरी सबसे ज्यादा मुफीद मानी जाती है।


सीएम की घोषणा के बाद भी अटकी कर्मचारियों की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 महीने में ड्राफ्ट नहीं
सूचना आयुक्त नियुक्ति में देरी पर उमंग सिंघार का हमला
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का बड़ा फैसला, दिग्गज बल्लेबाज बने बैटिंग कोच
जगदलपुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर
चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह, बोले—काश पापा आज साथ होते
केंद्र ने प्राकृतिक गैस वितरण के लिए नई प्राथमिकता सूची तय की, जानें क्या बदला
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया मालामाल, BCCI देगा ₹131 करोड़
महासमुंद के स्कूल में परिजनों ने जड़ा ताला, शिक्षिका पर फूटा गुस्सा
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर ₹40 और उड़द पर ₹600 बोनस
इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज मामले में आरिफ मसूद को बड़ी राहत