यूपी पुलिस की करतूतों से योगी सरकार की चौतरफा किरकिरी, 4 सस्पेंड
नोएडा । योगी सरकार की लाख नसीहतों के बावजूद भी आए दिन यूपी पुलिस की करतूतों से योगी सरकार की चौतरफा किरकिरी हो रही है। नोएडा के मामले ने तो खाकी को शर्मसार ही कर दिया है। जहां चोरों को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज आलोक कुमार समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है।
जानकारी के मुताबिक सुरजपुर थाना क्षेत्र के के सूरजपुर चौकी क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही थी। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों का चोरों के साथ तालमेल था। ये सभी पुलिस कर्मी चोरों को सहयोग करते थे। क्षेत्र में स्थित कंपनियों में लगातार चोरी हो रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों पर चोरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। पुलिस कमिश्नर ने इसकी जांच कराई तो इसे सही पाया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिये हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जहां जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं और निरंतर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए अधिकारियों की बैठक व सस्पेंशन के साथ निलंबन की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं वही दूसरी तरफ इनके नाक की नीचे पुलिस का यह घिनौना खेल भी जारी है।


महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप