केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
ग्वालियर, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 मार्च को ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंधिया इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 24 मार्च को प्रात: 10.30 बजे विजयाराजे शासकीय कन्या महाविद्यालय मुरार के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे और विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से कल्याणी – छीमक होते हुए अपरान्ह 1.15 बजे भितरवार पहुँचेंगे और वहाँ पर भितरवार व डबरा क्षेत्र के विद्युत उपकेन्द्र और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। श्री सिंधिया इस कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर में कोटेश्वर पैलेस गार्डन पहुँचकर होली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 24 मार्च को ग्वालियर में रात्रि विश्राम करेंगे और 25 मार्च को दोपहर 12.20 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल से वायुमार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।


बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली