युगांडा ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की अपनी पहली जीत
युगांडा ने गुरुवार को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच जीता। रियाजत अली शाह की धैर्यपूर्ण 33 रनों की पारी की बदौलत युगांडा ने कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में 78 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पापुआ न्यू गिनी को तीन विकेट से हराया।युगांडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पीएनजी की शुरुआत बेहद खराब रही। असदवाला बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टोनी ऊरा 1 रन बनाकर आउट हुए। इन दो शुरुआती झटकों से पापुआ न्यू गिनी उबर नहीं सकी और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।
लेगा सियाका ने 12 और हिरी ने सर्वाधिक 15 रन की पारी खेली। पापुआ न्यू गिनी के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। पीएनजी की पूरी टीम 19.1 ओवर में 77 रन बनाकर आउट हो गई। युगांडा की तरफ से रामजनी, क्येवूता, जुमा मियाजी और फ्रैंक नसूबूगा को दो-दो विकेट मिले। ब्रायन मसाबा को एक विकेट मिला।78 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा की भी शुरुआत खराब रही। रोजर मुकासा (0) और साइमन सेसाजी (1) रन बनाकर आउट हुए। रॉबिंसन ओबुया भी 1 रन का योगदान दे सके।


‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया कैसे की ‘अस्सी’ के अपने किरदार की तैयारी
फाल्गुन मास में हुआ था भगवान शिव का विवाह, जानें धार्मिक मान्यता
प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ को बताया करियर डिफाइनिंग फिल्म, राजामौली को लेकर कही ये बात
विपक्ष को लग सकता है बड़ा झटका, बंपर फायदे में रहेगी NDA
अरुणाचल और नागालैंड के जंगलों में आग बुझाने सेना-वायुसेना का युद्धस्तर पर काम जारी
मोहन सरकार का दावा, बजट 2047 का विजन, विपक्ष ने आंकड़ों का खेल बता ऐसे खोली पोल
शहडोल में हॉस्टल से गायब हुई छात्रा, रात में पाइप के सहारे नीचे उतरती दिखी
सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार ने कहा, ईडी को हथियार के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा