ऑन लाइन सट्टा खिलाते दो गिरफ्तार
बिलासपुर। पुलिस ने क्रिकेट में ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 05 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 09 नग कीपैड मोबाईल, 01 नग टीवी, 03 नग सटटा पटटी, एक नग रिमोट, एक डिश टीवी और 19120 रूपये नगद समेत कुल 80,000 रू. का सामान जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिरगिटटी क्षेत्र में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निर्देशित किया है। जिसके परिपालन में थाना सिरगिटटी के द्वारा अवैध कारोबार पर नकेल कंसने के लिए मुखबिर का जाल फैलाया गया है। मजबूत मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम तैयार कर कालिका नगर तिफरा में रेड कार्यवाही की गई। एक मकान में मोबाईल फोन के माध्यम से भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे 20-20 किक्रेट मैच में रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने मकान में रेड मारकर सटोरियों को रंगे हाथ पकड लिया। जिनके कब्जे से 05 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 09 नग की पैड समेत कुल 14 नग मोबाईल, 01 नग टीवी, 03 नग सटटा पटटी, 01 नग रिमोट, 01 डिश टीवी एवं नगदी रकम 19120 रूपये कुल 80,000 का सामान व लाखो की सटटा पटटी को जप्त किया गया है। आरोपी के मोबाईल के एनालिसिस पर पाया गया कि आरोपी आनलाईन एप के माध्यम से किक्रेट सटटा का संचालन कर रहा था। जिसमे आरोपी का कई लोगो से लाखो का लेनदेन होने की जानकारी मिली है। जिसके बारे मे विस्तृत जानकारी ली जा रही है। आरोपियो के विरूद्व थाना सिरगिटटी मे धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. के तहत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
जप्त सामान
05 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 09 नग कीपैड मोबाईल, 01 नग टीवी, 03 नग सटटा पटटी, एक नग रिमोट, एक डिश टीवही एवं नगदी रकम 19120 रूपये कुल लगभग 80,000 रू. का मशूरका जप्त।
नाम आरोपी
1. शैलेष कुमार कश्यप पिता स्व. रामशरण उम्र 59 वर्ष
2. विनोद कुमार यादव पिता लक्ष्मण प्रसाद उम्र 42 साल, दोनो निवासी पुष्कर कान्वेट स्कूल के पास, तिफरा थाना सिरगिटटी


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित