जापान को बताया 'इस्लामिक रिपब्लिक', ट्रंप के बयान ने खींचा दुनिया का ध्यान
अंकारा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जुबान फिसलने के कारण दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गए हैं। तुर्किये की राजधानी अंकारा में आयोजित नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने ईरान पर चर्चा करते हुए उसे गलती से 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान' कह दिया। उनके इस अजीबोगरीब बयान का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर राजनयिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है।
जुबान फिसलने से अस्तित्व में आया नया 'देश'
नाटो सम्मेलन के इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी रक्षा प्रणालियों की ताकत का बखान कर रहे थे। इसी दौरान अमेरिकी विमानवाहक पोत 'यूएसएस अब्राहम लिंकन' पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए उनके मुंह से ईरान की जगह जापान का नाम निकल गया। ट्रंप ने कहा, "हमारे विमानवाहक पोत पर 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान' की तरफ से 111 मिसाइलें दागी गई थीं, लेकिन हमारी सेना ने उन सभी को हवा में ही मार गिराया।" हालांकि, उनके अगले ही वाक्यों से यह साफ था कि उनका इशारा अमेरिका के परम मित्र देश जापान की ओर नहीं, बल्कि धुर विरोधी देश ईरान की तरफ था।
एक ही दिन में कई बड़े सियासी कन्फ्यूजन
तुर्किये में चल रहे इस अहम सम्मेलन के दौरान ट्रंप की तरफ से यह इकलौती चूक नहीं थी। इसी बैठक के दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का परिचय कराते समय उन्हें रूसी राष्ट्रपति 'व्लादिमीर पुतिन' कहकर संबोधित कर दिया। हालांकि, इस बार उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधारी और माहौल को हल्का करने के लिए मजाक भी किया। इसके अलावा, ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते (JCPOA) का नाम लेते समय भी वे थोड़े भ्रमित नजर आए।


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस