मेरठ में निकाह के तुरंत बाद तीन तलाक, दूल्हे की हरकत से मचा बवाल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में निकाह के बाद दूल्हे की एक हरकत पर बवाल हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हा ने नई नवेली दुल्हन को तीन तलाक दे दिया. इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बरातियों को जमकर पिटाई लगा दी. कई बारती मौके से भाग खड़े हुए. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. दूल्हा और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया. लेकिन, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया.
मामल मेरठ के गांव रोहटा का है. यहां दूल्हे ने दहेज में कार और लाखों रुपये के अन्य सामान की डिमांड कर दी. नहीं देने पर उसने निकाह तोड़ने की धमकी दी. जब बात बिगड़ी तो दूल्हे ने दुल्हन को तीन तलाक दे दिया. उसके बाद गुस्साए दुल्हन के पक्ष ने बरातियों को पीट दिया. दुल्हन के पिता का कहना है कि उसने सगाई में 10 लाख और शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए हैं.
दूल्हे ने की कार की डिमांड
पुलिस के मुताबिक, रोहटा के फार्म हाउस में रसूलपुर गांव निवासी अखलाक की बेटी की बरात गाजियाबाद के इस्लाम नगर से आई थी. बारात आने पर दुल्हन पक्ष ने उनका स्वागत सत्कार किया. नाश्ता-खाने के बाद निकाह की रस्म शुरू की गई. इस बीच दूल्हे ने दहेज में कार की डिमांड कर दी. इसके अलावा उसके जीजा के लिए सोने की चेन और बुलेट, भाई के लिए बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की भी मांग की.
दूल्हे ने दिया दुल्हन को तीन तलाक
दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उसने यह सब सामान न देने पर शादी तोड़ने की धमकी दी. इस बीच विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे ने दुल्हन को तीन तलाक दे दिया.पीड़ित अखलाक का आरोप है कि जब इसके लिए मना किया तो दूल्हे ने तीन तलाक दे दिया. पुलिस का कहना है कि दहेज के चलते दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हुआ है. दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है.


रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें