ऋषभ पंत के करियर को लेकर इस दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा.....
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ का मानना है कि ऋषभ पंत की एडम गिलक्रिस्ट के साथ तुलना करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर भारत का विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी वर्तमान फॉर्म को जारी रखता है तो वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी के करीब पहुंच सकता है. स्मिथ स्वयं भी विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं और पंत ने कार दुर्घटना से उबरने के बाद जिस तरह से वापसी की है उससे काफी प्रभावित हैं.
ऋषभ पंत को लेकर दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी
ऋषभ पंत ने IPL में अच्छा प्रदर्शन किया और टी20 वर्ल्ड कप में भी वह विकेट के आगे और विकेट के पीछे अपनी भूमिकाओं को अच्छी तरह से निभा रहे हैं. ऋषभ पंत को वर्तमान समय में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिना जाता है. ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाए हैं, लेकिन गिलक्रिस्ट की बराबरी पर पहुंचने के लिए उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना होगा जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 से अधिक रन बनाने के साथ 800 से अधिक कैच लिए हैं.
गिलक्रिस्ट से हो रही तुलना
टी20 वर्ल्ड कप में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे स्मिथ ने कहा,‘ऋषभ पंत ने दुर्घटना के बाद दमदार वापसी की है और वह बेहतरीन फॉर्म में दिख रहा है. वह बेहद कुशल खिलाड़ी है. वह आक्रामक है, वह खतरनाक खिलाड़ी है.’ गिलक्रिस्ट की तरह पंत ने भी दिखा दिया है कि वह प्रत्येक प्रारूप में किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा जा रहा है और उन्होंने अभी तक इस फैसले को सही साबित किया है.
ऋषभ पंत की खासियत
स्मिथ ने कहा,‘वह किसी भी खिलाड़ी का अच्छी तरह से साथ निभा सकते हैं फिर चाहे वह विराट कोहली हो या रोहित शर्मा. इसलिए उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने का फैसला सही है, क्योंकि मेरा मानना है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अधिक गेंदों का सामना करने का मौका मिलना चाहिए. यही वजह है जिससे कि वह विशेष बन जाता है.’
केएल राहुल भी वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर
स्मिथ ने कहा,‘वह पहली गेंद को ही हिट कर सकता है और उसे सीमा रेखा के पास पहुंचा सकता है. उसके पास रन बनाने के अन्य विकल्प भी हैं. उसने केएल राहुल जैसे अच्छे खिलाड़ी की जगह ली है. केएल राहुल विश्व स्तरीय क्रिकेटर है और उसकी जगह लेना काफी मायने रखता है.’ इस 26 वर्षीय क्रिकेटर की गिलक्रिस्ट से तुलना करने के लिए हालांकि अभी इंतजार करना होगा.
गिलक्रिस्ट और पंत एक दूसरे के काफी करीब
स्मिथ ने कहा,‘गिलक्रिस्ट की बराबरी पर पहुंचने के लिए उसे अभी काफी रास्ता तय करना होगा. दोनों एक तरह के ही क्रिकेटर हैं जो टेस्ट क्रिकेट में निचले क्रम और सीमित ओवरों की क्रिकेट में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसलिए उसमें और गिलक्रिस्ट में समानता है. अगर वह आगे कुछ वर्षों तक इसी तरह से खेलता रहा तब लोग कहेंगे कि गिलक्रिस्ट और पंत एक दूसरे के काफी करीब


पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह