दुकानदार के सूने मकान से चोरो ने उड़ा दिया लाखो का माल
भोपाल। कोहेफिजा थाना इलाके में रहने वाले दुकानदार के सूने मकान को अपना निशान बनाकर अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के जेवरात, 65 हजार की नकदी समेत लाखों का माल बटोरकर चंपत हो गए। घटना का पता फरियादी को कई दिन बाद उस समय लगा जब उसने पैसो की आवश्यकता होने पर अलमारी खोली थी। थाना पुलिस के अनुसार साजिदा नगर कोहेफिजा में रहने वाले 40 वर्षीय इकराम खान ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह इलाके में ही खाने की दुकान संचालित करते हैं। इन दिनो त्यौहारी सीजन के कारण उनकी दुकान देर रात तक खुली रहती हैं। वहीं सेहरी के समय उनके बच्चे बाहर टहलने चले जाते हैं, उस समय घर सूना रहता है। बीती 27 मार्च को इकराम ने घर की अलमारी में नगदी रखी थी। 5 अप्रैल को देर शाम साढ़े सात बजे जब पैसौ की आवश्यकता होने पर उन्होने अलमारी खोली तो उसमें रखे 65 हजार की नगदी सहित सोने और चांदी के सेट, सोने-चांदी के कान के टॉप्ससोने की लौंग के साथ ही आर्टिफीशियल ज्वैलरी व अन्य जेवरात गायब थे। पहले तो उन्होनें अपने स्तर पर अपने माल की तलाश की लेकिन जब रुपये और जेवरात की कोई जानकारी नहीं लगी तब वह थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव