राजधानी सहित 15 जिलों में हो सकती है बारिश
भोपाल । प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में वर्षा हो सकती है। हालांकि, दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल और कोहरा बना हुआ है। बादल छाए रहने से पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण दिन में ठिठुरन है। कोहरा और धुंध रहने के कारण सभी शहरों में दृश्यता भी कम बनी हुई है। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के कारण बड़े पैमाने पर नमी आ रही है। इस वजह से कोहरा एवं बादल बने हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय कोहरा बना रहेगा। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक रह सकता है। उधर, आठ जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। गुजरात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवात तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो पश्चिमी मध्य प्रदेश से होकर जा रही है। इसके अतिरिक्त अमीनी दीप से लेकर विदर्भ तक एक और द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर मध्य महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है।


प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’
पारंपरिक गेर पर पड़ेगा क्या असर? ज्योतिषाचार्यों ने दी जानकारी
Madhya Pradesh में बच्चों को पूरक पोषण के लिए 8 रुपये प्रतिदिन
Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई
शाहजहांपुर शख्स का बड़ा दावा: आशुतोष पांडेय ने दिया झूठा आरोप लगाने का ऑफर
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला