पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया शख्स अचानक कराहने लगा, डॉक्टरों उड़े के होश
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मृत घोषित होने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया एक शख्स अचानक कराहने लगा तो डॉक्टरों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उसे फिर से मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, सरूरपुर थाना इलाके के गोटका गांव के रहने वाले शगुन शर्मा बाइक से शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। रास्ते में एक वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में सरूरपुर के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत घोषित होने के बाद शगुन शर्मा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। यहां उनके पोस्टमॉर्टम की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक से युवक कराहने लगा। इसे देश वहां मौजूद स्टाफ की चीख निकल गई।
शगुन शर्मा को तेजी से दोबारा अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी दोबारा ईसीजी कराई। स्क्रीन पर फिर से ब्लैंक प्लेटलाइन दिखी। डॉक्टर ने बताया कि उसे जब अस्पताल लाया गया था तो उसका ब्रेन डेड था। बाद में धड़कनें भी रुक गई थीं। उन्होंने कहा कि परिजन को शंका थी कि वह जीवित है तो दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन वह मृत ही था। जानकारी के मुताबिक, मृत्यु स्पष्ट होने के बाद परिजन ने शगुन का अंतिम संस्कार कर दिया।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल