दुष्कर्म हुआ था फांसी लगाकर जान देने वाली किशोरी के साथ
भोपाल। गांधी नगर थाना इलाके में बीते साल 13 सिंतबर को 15 साल की नाबालिग किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना में मृतका किशोरी की वेजाइनल स्लाइड की एफएसएल जांच में यह बात सामने आई कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आगे की जॉच शुरु कर दी है।
थाना पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने बीती 13 सितंबर 2023 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल की जॉच के दौरान ऐसा कोई सुराग नहीं मिला था, जिससे खुदकुशी के कारणो का खुलासा हो सके। मर्ग कायम कर पुलिस ने पीएम के बाद शव परिवार वालो को सौंप दिया था। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने नाबालिग का बिसरा प्रिजर्व किया और वैजाइनल स्लाइड बनवाकर एफएसएल जॉच के लिए भेजी थी। एफएसएल जांच में सामने आया की मृतका किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आगे की जॉच में पुलिस मृतका के परिवार वालो से पूछताछ कर यह जानकारी जुटा रही है, कि किशोरी की किससे करीबी जान पहचान थी।


ट्रंप प्रशासन से टकराई एआई कंपनी एंथ्रोपिक, पेंटागन के खिलाफ अदालत पहुंचा मामला
सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल: चांदी ₹9250 महंगी, सोना ₹1.62 लाख पर
हरे निशान के साथ खुला बाजार: BSE Sensex 656 अंक उछला, NSE Nifty 50 24,200 के पार
बेटे के साथ हुए व्यवहार पर बोले संजू सैमसन के पिता—उम्मीद है अब ऐसा नहीं होगा
लोक निर्माण विभाग की महिला कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में दो बार फाइनल हारने वाले देश, खिताब के करीब पहुंचकर भी रह गए खाली हाथ
रायसेन किले में ‘ईरान जिंदाबाद’ के नारे, रील बनाने वाले चार आरोपी कोर्ट पहुंचे
क्रिकेट का जादूगर: क्यों जसप्रीत बुमराह को कहा जा रहा गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर?
MSP पर गेहूं बिक्री में अड़चन: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से परेशान किसान, कमलनाथ ने मोहन यादव को लिखा पत्र