फिल्म वॉर 2 का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म वॉर 2 का पहला गाना ‘आवां जावां’ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। गाने के वीडियो में दोनों सितारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके डांस मूव्स भी फैन्स को खासा पसंद आ रहे हैं।
इस गाने में ऋतिक रोशन के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री देखने लायक है। कियारा का गोल्डन आउटफिट और उनका ग्लैमरस लुक गाने में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जबकि ऋतिक हमेशा की तरह अपने चार्म से दिल जीतते नजर आए। ‘आवां जावां’ को मशहूर गायकों अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है। संगीत प्रीतम ने दिया है और इसके बोल अनुभवी गीतकार अभिजीत भट्टाचार्य ने लिखे हैं। यह वही टीम है जिसने ब्रह्मास्त्र के सुपरहिट गाने केसरिया को अपनी आवाज और सुरों से सजाया था। गाना एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे रिलीज के महज एक घंटे के भीतर यूट्यूब पर लगभग 2.85 लाख बार देखा जा चुका था। गाने की रिलीज डेट का खास कारण यह भी था कि यह अभिनेत्री कियारा आडवाणी के जन्मदिन के दिन लॉन्च किया गया, जिससे यह उनके फैन्स के लिए एक खास तोहफा बन गया।
फिल्म वॉर 2 के इस गाने को यूट्यूब पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि आवां जावां के प्यार और संगीत को महसूस कीजिए और बीट्स पर झूमिए, क्योंकि आज हमारी फेवरेट कियारा आडवाणी का बर्थडे है। खुद अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी अपने सोशल मीडिया पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक समय कबीर के पास उम्मीद, खुशी और प्यार था। वॉर 2 इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी।


सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त, लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये
भोपाल के बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: अवैध निर्माण हटाने का महा अभियान शुरू
10 साल के Ayush ने मलखंभ में रचा इतिहास
फर्जी पासपोर्ट विवाद: हिमंता का पलटवार, कहा- कांग्रेस को पाकिस्तान से मिला मैटेरियल, करेंगे कोर्ट में दावा
19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद कोर्ट पहुँचा, कोर्ट का प्रेमी के साथ रहने का फैसला