देश चाहता है कि मैं सक्रिय राजनीति में रहूं.....रॉबर्ट वाड्रा
अमेठी । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि वे उनका प्रतिनिधित्व करें और लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने का फैसला सही समय पर लिया जाएगा। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वृन्दावन का दौरा कर भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। उन्होंने ठाकुरजी की शृंगार आरती देखकर कहा कि अयोध्या हो या मथुरा, वे हर जगह को एक ही नजर से देखते हैं।
सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका के बारे में पूछने पर वाड्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को लगेगा कि मैं बदलाव ला सकता हूं, तब मैं सक्रिय राजनीति में आऊंगा। यह जरूरी नहीं है कि मैं अमेठी से चुनाव लड़ूंग, मैं मुरादाबाद और हरियाणा से भी चुनाव लड़ सकता हूं। उन्होंने कहा कि मेरी सोच है कि हमें धर्मनिरपेक्ष रहना चाहिए और धर्म की राजनीति से दूर रहना चाहिए। पीएम मोदी को लोगों के मुद्दों को उठाना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम कैसे प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं। मेरा परिवार धर्मनिरपेक्ष है और वह हमेशा एक धर्मनिरपेक्ष देश के बारे में सोचता है। जहां सक्रिय राजनीति में मेरी भूमिका का सवाल है, जब मैंने लोगों के लिए काम किया है, तब उन्होंने मुझे हमेशा मजबूत किया है...देश चाहता है कि मैं सक्रिय राजनीति में रहूं।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं राजनीति से दूर रहा हूं, लेकिन विभिन्न दल मुझे राजनीति में खींचना चाहते थे और मुझे परेशान करने के लिए हथकंडे अपनाते थे। गांधी परिवार से जुड़े होने के कारण मुझे हमेशा एक राजनीतिक उपकरण और एक आसान लक्ष्य के रूप में माना जाता है।


विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे