नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम|कबीरधाम जिले में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस तेज कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता और सतर्कता को साबित किया है। मामला 25 मार्च का है, जब परिजनों ने थाना सहसपुर लोहारा में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। देर शाम तक वापस नहीं लौटी।नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और पूरे मामले को प्राथमिकता में लिया। एसडीओपी कृष्ण कुमार चन्द्राकर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए तेजी से खोजबीन की।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।इस गंभीर खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्रकरण में वृद्धि की। आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस ने अपील किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला