TATA ने जीता पांच साल के लिए IPL स्पॉन्सरशिप का अधिकार
बीसीसीआई ने आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर जारी किया था। आदित्य बिरला ग्रुप ने बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन टाटा सन्स ने 2500 करोड़ रुपये (500 करोड़ रुपये सालाना) की बोली लगाते हुए अगले पांच सालों के लिए स्पॉन्सरशिप के अधिकार हासिल कर लिए हैं।
क्रिकबज के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टाइटल स्पॉन्सशिप अधिकारों को टाटा सन्स ने हासिल कर लिया। टाटा को यह अधिकार अगले पांच साल के लिए हासिल किए हैं। इसके लिए वह कुल 2500 करोड़ रुपये (500 करोड़ रुपये सालाना) की कीमत चुकाएगा।
टाटा सन्स को पांच साल के लिए मिले अधिकार
एक खबर के मुताबिक, टाटा सन्स के पास ये अधिकार सीजन 2024 से 2028 तक रहेंगे। टाटा ने ये अधिकार अपने खास विकल्प के जरिए हासिल किए। इस बार आदित्य बिरला ग्रुप (ABG) ने भी अधिकार हासिल करने के लिए बोली लगाई थी।
बढ़ाए जाएंगे आईपीएल के मैचों की संख्या
इससे पहले पिछले 2 सीजन के लिए टाटा संन्स ने 670 करोड़ रुपये में ये अधिकार हासिल किए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड IPL 2024 में कुल 74 मैच का आयोजन करेगा, जबकि सीजन 2025 और 2026 में ये मैच बढ़कर 84 हो जाएंगे, जबकि सीजन 2027 के लिए इन मैचों की संख्या बढ़कर 94 हो सकती है।
चेन्नई ने जीता था 2023 का IPL टाइटल
बता दें कि आइपीएल के 16वें सत्र का आयोजन इस वर्ष 22 मार्च से किया जाएगा, जबकि महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र फरवरी के अंत से शुरू होगा। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था।


Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26, सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि