ताजमहल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पर्यटन विभाग को मंगलवार को ई-मेल के माध्यम से ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेल में लिखा, ‘ताजमहल में बम लगा है जो सुबह नौ बजे फटेगा।’ ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने पूरे ताजमहल परिसर में जांच की। बम निरोधक दस्ता बुलाकर स्मारक के आसपास भी जांच कराई है।
ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी
दरअसल, आगरा में ताज महल को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है। उसके आधार पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पहले भी ताजमहल में बम धमाके करने की धमकी दी जा चुकी है। ताजमहल में पर्यटकों के बीच भगदड़ जैसे हालात न हों, इसलिए सुरक्षा बलों ने सबको एक साथ निकलने के लिए घोषणा नहीं की। डॉग और बम स्क्वायड सर्च कर अभियान जारी रखा गया। हालांकि पुलिस के तलाशी अभियान के कारण पर्यटक भी जल्दी निकल रहे थे। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की जांच की जा रही है। ईमेल किसने और कहां से भेजा यह पता कराया जा रहा है। वहीं ताजमहल के आसपास सुरक्षा पहले से ही रहती है जिसे और पुख्ता किया गया है। चेकिंग की जा रही है। किसी तरह की संदिग्ध वस्तु तो नहीं रखी गई है। अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी) ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि जांच की जा रही है। ताजमहल के पास सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं।


Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से पहले सियासत तेज
‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में सरकार घिरी, छात्रावास हादसे और योजना पर तीखी बहस
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार