पेरिस ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन पर सुमरिवाला का बयान
Athletics Federation of India (AFI) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन में अचानक आई गिरावट चिंता का विषय है। AFI अध्यक्ष ने कहा कि पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के बाद खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए। सुमरिवाला ने कहा, पेरिस में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अचानक गिरावट आई। एथलीटों को व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए था या अपने संबंधित स्पर्धाओं के फाइनल में तो पहुंचना चाहिए था।
क्वालिफिकेशन प्रणाली और घरेलू कैलेंडर में होगा बदलाव
Athletics Federation of India 2025 सत्र से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए घरेलू प्रतिस्पर्धा और क्वालिफिकेशन प्रणाली में बदलाव करने की योजना बना रहा है। एएफआई के अध्यक्ष सुमरिवाला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विषय में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए क्वालिफिकेशन प्रणाली में बदलाव लाने की योजना है जिससे एथलीट सही समय पर अपने प्रदर्शन को चरम पर पहुंचा सकें। अगले साल होने वाले दो बड़े टूर्नामेंट 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप हैं। सुमरिवाला ने कहा, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के लिए एथलीटों को महत्वपूर्ण अंक जुटाने के लिए एक निश्चित संख्या में घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेना होगा। अच्छा प्रदर्शन AFI चयन पैनल से मंजूरी पाने के लिए फायदेमंद होगा।


रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
1500 से ज्यादा सफल उड़ानों के बाद कैसे हुआ बड़ा क्रैश?
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक
T20 WC: कैफ ने रणनीति पर उठाए सवाल, टीम चयन से लेकर बुमराह के इस्तेमाल और दुबे की गेंदबाजी तक पर साधा निशाना
क्रिकेट के भगवान के सामने झुका अंपायर का सिर: स्टीव बकनर का वर्षों बाद कबूलनामा; माना- सचिन को गलत आउट दिया था
कुबेरेश्वर धाम में ठगी, भिखारियों को थमाए 200 के नकली नोट
तमिलनाडु की सियासत गरमाई, PM ने जे. जयललिता को किया याद