पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, आठ लोगों की मौत
करांची। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के छह कर्मी शामिल हैं।सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के मीर अली तहसील में असलम जांच चौकी पर हुआ। सूत्रों ने बताया कि तीन पहिया वाहनों पर सवार होकर आए हमलावरों ने जांच चौकी और सुरक्षा बलों के वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, मारे गये लोगों में चार पुलिसकर्मी, दो सैनिक और दो नागरिक शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मीरान शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में सुरक्षा बलों के बलिदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। क्षेत्र से आतंकी संगठनों के पूरी तरह खत्म होने तक उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


70 महीनों में 715 कैदियों की मौत का खुलासा
Seoni के स्कूलों में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Bhopal के बड़े तालाब पर बढ़ता अतिक्रमण
Gaurav Gogoi इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष नामित
Jabalpur में जीजा-साली विवाद ने मचाई सनसनी
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
Madhya Pradesh में IVF-सरोगेसी के नाम पर सनसनीखेज वारदात
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले