हॉस्टल में छात्रा की निजता भंग, रोशनदान से झांकते हुए माली पकड़ा गया
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के हॉस्टल में एक गंभीर घटना घटी. संस्थान में तैनात एक माली को बॉथरूम में नहाती एक छात्रा को देखते हुए पकड़ा है. हॉस्टल के वार्डन ने आरोपी माली को लेडिज वॉशरूम के रोशनदान से झांकते हुए देखा.
पीड़ित छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी माली पकड़ लिया गया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस घटना संस्थान में हड़कंप मचा गया है. हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी ने आरोपी माली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. उन्होंने उसके खिलाफ सख्त सजा की मांग की है. इस घटना के बाद से छात्राएं सहमी हुई हैं.
देख रहा था छात्रा को नहाते हुए
घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है. आरोपी माली की पहचान घनश्याम के रूप में हुई है, जो संस्थान में माली के पद पर तैनात है. पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, जब सुबह के वक्त छात्रा अपने हॉस्टल के बॉथरूम में नहा रही थी, तभी माली घनश्याम वहां आया और बॉथरूम में बने रोशनदान से अंदर झांककर नहा रही छात्रा को देखने लगा. इसका अहसास पीड़ित छात्रा को हुआ तो उसने शोर मचा दिया.
पुलिस ने किया माली को गिरफ्तार
छात्रा के शोर पर हॉस्टल वार्डन वहां पहुंचे तो आरोपों माली लेडिज बॉथरूम के रोशनदान से झांकते हुए देखा. वार्डन ने तुरंत उसे पकड़ लिया. उन्होंने आरोपी माली के बारे में पुलिस से शिकायत किया. पुलिस ने आरोपी माली को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है. इस घटना के बाद से छात्राओं को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान घनश्याम के रूप में हुई है. वह संस्थान में माली के पद पर तैनात है.


अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
सावन शुरू होने से पहले अंडों के दाम आसमान पर, रिटेल बाजार में बढ़ी कीमत