छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में हलचल, 8 IPS अधिकारियों के तबादले
भारतीय पुलिस सेवा 2021 बैच के 8 अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें 7 सीएसपी स्तर के अधिकारियों को एएसपी बनाकर को नक्सल मोर्चे पर तैनात किया गया है। साथ एडिशनल एसपी ऑपरेशन के लिए नए पद क्रिएट किए गए हैं।
गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा मंगलवार की देरशाम को इसका आदेश जारी किया। नक्सली वारदात में सुकमा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे के शहीद होने के बाद राज्य शासन ने डायरेक्ट आईपीएस को बस्तर के जिलों में एडिशनल एसपी बनाने का बड़ा फैसला किया है। जिन जिलों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहे, वहां डायरेक्टर आईपीएस एएसपी ऑपरेशन बनाया गया है।
जारी आदेश में उदित पुष्कर को जगदलपुर से दंतेवाड़ा, रोहित कुमार शाह को सरगुजा से सुकमा, रविंद्र कुमार मीणा को कोरबा से बीजापुर, अमन कुमार रमन कुमार झा को रायपुर से बीजापुर, आकाश कुमार श्रीश्रीमाल को जगदलपुर से भानुप्रतापपुर कांकेर, अजय कुमार को रायपुर से नारायणपुर, अक्षय प्रमोद को बिलासपुर से नारायणपुर और आकाश कुमार शुक्ला को रायगढ़ से एएसपी एसटीएफ बघेरा (दुर्ग) भेजा गया है।


मोहिनी एकादशी 2026: 27 अप्रैल को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अच्छी नींद और सेहत के लिए जानें सोने की सबसे सही दिशा
हैदराबाद का चमत्कार: 800 साल पुराने मंदिर में पानी पर तैर रहा है भारी-भरकम पत्थर
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े