वरुण और स्वामी को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है सपा
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरु हो गई। यूपी की पीलीभीत सीट के लिए पहले चरण में वोटिंग होनी है। लेकिन अब तक बीजेपी और सपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस सीट से वरुण गांधी सांसद हैं। क्या वरुण गांधी को बीजेपी फिर से टिकट देगी या वो निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी के सिंबल पर चुनावी मैदान में होंगे? बीजेपी से वरुण की नाराजगी सार्वजनिक है। ऐसे में अब चर्चा उनके सियासी भविष्य को लेकर भी होने लगी है।
इस बीच, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। एक कार्यक्रम में पत्रकारों ने जब उनसे वरुण गांधी को सपा से टिकट दिए जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने इशारों में पार्टी के दरवाजे खुले होने के संकेत दिए हैं। इसी तरह, सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर भी अखिलेश का रुख देखने को मिला है।
पत्रकारों से स्वामी प्रसाद को लेकर सवाल किया तो अखिलेश ने मजाकिया अंदाज में पत्रकारों से ही पूछ लिया- क्या स्वामी प्रसाद मौर्य कभी सपा छोड़कर गए है। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है तो उन्होंने कहा, उस पर हमारी कमेटी विचार कर रही होगी। वरुण गांधी को लेकर अखिलेश ने कहा, वो बीजेपी का मसला है कि किसको टिकट देती है और किसको नहीं. हमारी कमेटी हर चीज पर विचार करती है। यह तो साफ है कि स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी के लिए समाजवादी पार्टी दरवाजे खोलकर रखे है और राजनीतिक हालात पर नजर बनाए हुए है
सूत्रों का कहना है कि पीलीभीत सीट को लेकर सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव ने अहम बैठक की है। इस बैठक में 6 से ज्यादा उम्मीदवारों के साथ-साथ पीलीभीत सांसद वरुण गांधी के नाम पर भी चर्चा हुई है। पीलीभीत सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्ग से जब इस मीटिंग के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वरुण के नाम की भी चर्चा हुई है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव