सपा-कांग्रेस रामद्रोही और राष्ट्र विरोधी: योगी
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया और चंदौली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परम रामभक्त हैं, उन्होंने 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला को दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान किया है। वहीं रामद्रोही और राष्ट्र विरोधी सपा और कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आएंगे तो पर्सनल लॉ लागू करेंगे। इसका मतलब वह तालिबानी शासन लागू करना चाहता है, जिसमें बेटियों को स्कूल और महिलाओं को बाजार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हे बुर्का पहनना पड़ेगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने साफ-साफ कह दिया है कि भारत में सिर्फ बाबा साहब का ही संविधान चलेगा। इंडी गठबंधन जनता जनार्दन को गुमराह कर रही है कि देश में एनडीए सरकार आएगी तो संविधान बदल देगी, लेकिन वह इनके झूठ को समझ गयी है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि मोदी सरकार ने ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में एक भी आतंकी वारदात नहीं हुई है। आज तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद-नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है। वहीं इंडी गठबंधन देश को दोबारा गर्त में धकेलना चाहता है, जिसे हम होने नहीं देंगे। यह अपने घोषणा पत्र के माध्यम से कहते हैं कि सत्ता में आएंगे तो मुसलमानों को आरक्षण देंगे यानी यह पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति का आरक्षण काटकर देंगे। भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी। यह कहते हैं कि सत्ता में आने पर पर्सनल लॉ लागू करेंगे यानी भारत के अंदर तालिबानी शासन लगाएंगे। इसका मतलब बेटी स्कूल नहीं जा पाएगी, महिलाएं घरों में कैद हो जाएंगी। हम भारत के अंदर शरिया कानून लागू नहीं होने देंगे। यह सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों को खानपान की स्वतंत्रता की बात कह रहे हैं। मुसलमान गोमांस खाने की बात कहता है, लेकिन हिंदू गाय को मां मानते हैं। हम गोकशी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम ने कहा कि रामजन्म भूमि का जो पुण्य आपके साथ जुड़ा है उस पुण्य को गोकशी कराने वाले कांग्रेस और सपा को वोट देकर पाप के भागीदार न बनें। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय उत्तर प्रदेश और कांग्रेस की सरकार के समय में देश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। आज दुनिया के अंदर सम्मान बड़ा है। अब कोई घुसपैठ नहीं करता है। उस दौरान सुबह उठने पर समाचार पत्र में भ्रष्टाचार के घोटाले की खबर और शाम होते-होते बड़ी आतंक की वारदात की खबर देखने को मिलती थी।


त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय