दक्षिण कोरिया के सैनिकों की तरफ से सीमा पार करने पर चेतावनी देते हुए की फायरिंग
उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा सीमा के पास भारी सुरक्षा वाली सैन्य सीमांकन रेखा का उल्लंघन किया गया। जिसके बाद दक्षिण कोरिया की तरफ से चेतावनी दी गई। जानकारी के मुताबिक दर्जनों उत्तर कोरियाई सैनिकों ने आज सैन्य सीमांकन रेखा पार की और जब दक्षिण कोरिया ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई तो पीछे गट गए।दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार सुबह लगभग 8:30 बजे करीब 20-30 उत्तर कोरियाई सैनिकों ने सैन्य सीमांकन रेखा को पार किया। ये घटना इस महीने की दूसरी घटना है, जब उत्तर कोरियाई सैनिकों ने सीमा पार किया। आज की घटना के दौरान दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने पहले चेतावनी दी फिर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई। जिसके बाद उत्तर कोरियाई सैनिक पीछे हटने पर मजबूर हुए। हालांकि इसके बाद मौके पर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई। बता दें कि सैन्य सीमांकन रेखा दोनों देशों को विभाजित करती है।पिछले 10 दिनों में दूसरी घटना है जब उत्तर कोरिया के सैनिकों ने सीमा पार करने कोशिश की है। इससे पहले करीब 7 दिन पहले भी उत्तर कोरिया के करीब 20-30 सैनिकों ने डीमिलिट्रलाइज्ड जोन पर दोनों देशों की सीमा को पार किया था। जिसके बाद वॉर्निंग देने के लिए साउथ कोरिया की सेना ने फायरिंग की थी। इस दौरान नॉर्थ कोरिया के सैनिक वापस लौट गए थे। जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया के सैनिक दक्षिण कोरिया की सीमा के 50 मीटर अंदर तक आ गए थे।


बिहार चुनाव में खर्च के मामले में बीजेपी आगे, कांग्रेस से चार गुना ज्यादा खर्च
झाक मठ के मठाधीश महंत पारसनाथ का शव पानी के कुंड में तैरता मिला
CM मोहन यादव बोले- “MP में गैस की कोई किल्लत नहीं, राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं”
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रिंसिपल को हाई कोर्ट से राहत नहीं, केस चलेगा
बीच मंडप से दूल्हे को पुलिस ने उठाया, थाने पहुंची दुल्हन बोली- “जेल में ही फेरे करा दो”
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM ने 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
भोपाल में LPG वितरण पर नई SOP जारी, होटल संचालकों को लकड़ी-कोयला जलाने की अनुमति