दिल्ली के यूनिवर्सिटी में सोनू निगम पर हुई पत्थरबाजी, सिंगर हुए परेशान
संगीत जगत के दिग्गज सिंगर सोनू निगम अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। अपने गानों के साथ-साथ कई बार उनके कॉन्सर्ट भी चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर ने दर्शकों को ही खरी-खोटी सुना दी थी और अब एक हालिया लाइव के दौरान उन पर पत्थरबाजी करने की खबर सामने आई है।
दरअसल, सोनू निगम दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के इंजीफेस्ट 2025 में रविवार को परफॉर्मेंस देने गए थे। मगर किसी वजह से कॉन्सर्ट के बीच हंगामा खड़ा हो गया जिसके चलते गायक सोनू निगम को अपना कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। लाखों छात्रों की भारी भीड़ में से एक ग्रुप ने मंच पर पत्थर और बोतलें फेंकना शुरू कर दिया, जिससे उनकी टीम खतरे में पड़ गई।
लाइव शो में सोनू निगम पर हुई पत्थरबाजी
रिपोर्ट के मुताबिक, DTU के एक कार्यक्रम में सोनू निगम पर पत्थरबाजी की गई। लाइव शो के बीच छात्रों के बोतल और पत्थर फेंकने के चलते सिंगर परेशान हो गए। उन्होंने लोगों से ऐसा न करने का अनुरोध किया। रोहिणी के कैंपस में मौजूद बेकाबू दर्शकों से सोनू ने विनती की, "मैं आपके लिए आया हूं यहां पे ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा कि आप आनंद न लें, लेकिन प्लीज ऐसा न करें।" सोनू ने कहा कि उनके टीम मेंबर्स घायल हो गए हैं।
हंगामे के बीच भी शांत रहे सोनू निगम
कुछ छात्रों ने घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। दौलत राम कॉलेज की छात्रा गीतिका ने कहा कि कॉन्सर्ट में जो हुआ वो देखना शर्मनाक था। कुछ उपद्रवी छात्रों की वजह से सिंगर को अपनी परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी थी। एक और छात्र ने सोनू निगम के धैर्य की तारीफ की। छात्र ने कहा कि हंगामा होने के बावजूद सिंगर शांत रहे और उन्होंने सभी से अनुरोध करने के बाद दोबारा शो शुरू किया।
फिलहाल, सोनू निगम ने इस मामले को लेकर कोई बयान या वीडियो शेयर नहीं किया गया है। उनके इंस्टाग्राम पर दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉन्सर्ट के कुछ क्लिप मौजूद हैं जिसे उनके चाहने वालों ने शेयर किया है। हालांकि, इसमें पत्थर फेंकने वाला या हंगामे वाली झलक नहीं है।


वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
हाई कोर्ट ने तलाक याचिका की खारिज, कहा- मामूली वैवाहिक विवाद मानसिक क्रूरता नहीं