सिम्स अस्पताल को मिली एक और बड़ी कामयाबी
जीने की आशा छोड़ चुकी महिला को मिला नया जीवन
कलेक्टर एवं डीन ने डॉक्टरों की टीम को दी बधाई
बिलासपुर। सिम्स अस्पताल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। निजी अस्पतालों से थक हार कर सिम्स पहुंची एक ग्रामीण महिला का सफल ऑपरेशन कर पेट से 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाला गया है। स्त्री रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर संगीता रमन जोगी के नेतृत्व में टीम ने आज ऑपरेशन को अंजाम दिया। मरीज ठीक होकर सिम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। सफल ऑपरेशन कर एक गरीब मरीज को नया जीवनदान देने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण और सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे ने डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगी टीम को बधाई दी है।
सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर एस नायक ने बताया कि मरीज लगनी बाई पति हरिशंकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चिल्हाटी बिलासपुर, पिछले एक साल से पेट की समस्या से परेशान थी। 4 महीनो से पेट में सूजन आने लगी, जो कि बढ़ते जा रही थी। प्रायवेट अस्पताल में जांच में पेट में ट्यूमर होना बताया गया, परंतु कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उसे उचित लाभ नहीं मिल पाया। ट्यूमर इतना बढ़ चुका था मानो वह 9 महीने की गर्भवती लग रही थी। मरीज को सांस लेने में परेशानी एवं अन्य परेशानी बढऩे लगी। जिसके बाद वह
सिम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती हुई । सभी जरूरी जाँचो के बाद दिनाँक 18 मई 2024 को सिम्स मे जटिल आपरेशन करके महिला के पेट से 10 किलो वजन का ट्?यूमर निकाला गया जो उसके अंडाशय में था। आपरेशन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डा. संगीता रमन जोगी द्वारा किया गया। उनकी टीम में डा. दुर्गा कौशिक, डा. सोमा बैंकट कोटा, डा. वर्णिका पाण्डेय, डा. प्राची तिवारी व अन्य डाक्टर शामिल थे। बेहोशी डॉक्टर राकेश निगम विभागाध्यक्ष ऐनेस्थिसिया और उनकी टीम द्वारा दी गयी। आपरेशन में स्टाफ नर्स दीपा एवं अन्य ओटी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मरीज का आपरेशन सफल रहा एवं वह सिम्स के स्त्री रोग विभाग में स्वास्थ लाभ ले रही है।


Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी