इंदौर टी20 वर्ल्ड कप से पहले शिवम दुबे का बयान, कहा......
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले शिवम दुबे ने दूसरे मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. शनिवार को इंदौर में उन्होंने रिपोटर्स के कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड और उसमें अपनी जगह बनाने की संभावनाओं को लेकर भी बातचीत की. यहां उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की स्क्वाड चुने जाने में IPL 2024 की अहम भूमिका होने की बात भी कही.
शिवम दुबे ने कहा, 'टी20 वर्ल्ड कप की स्क्वाड में सेलेक्ट होने के लिहाज से IPL 2024 हम सभी के लिए बराबरी से महत्व रखता है. क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले हमारे पास अब केवल दो टी20 इंटरनेशनल ही बचे हैं. आईपीएल एक बड़ा प्लेटफॉर्म है. अगर आप यहां अच्छा खेलते हैं तो आपको नेशनल टीम में जगह बनाने का मौका मिलता है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए हमारी टीम प्लानिंग और कॉम्बिनेशन पर काम हो रहा है. जितने ज्यादा टी20 खेलेंगे, उतने बेहतर तरीके से हम इस पर काम कर पाएंगे.
टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की संभावना पर क्या बोले शिवम?
शिवम दुबे ने कहा, 'टीम के हर खिलाड़ी का लक्ष्य है कि वह वर्ल्ड कप खेले. मेरे दिमाग में भी यह है. लेकिन अभी यह बहुत दूर है. अभी फिलहाल में इस मुकाबले पर फोकस कर रहा हूं. पिछले मैच में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया. कोशिश है कि अगले मैच में और बेहतर करूं, सभी विभागों में अपना योगदान दूं और टीम को जीत दिलाने में मदद करूं.'
मोहाली में 'प्लेयर ऑफ दी मैच' थे शिवम
शिवम दुबे पिछले मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे थे. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था. गेंदबाजी में उन्होंने दो ओवर में 9 रन देकर एक विकेट निकाला था. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 40 गेंद पर 60 रन की नाबाद पारी खेली थी.


रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
बंगाल में SIR पर सियासत तेज, CM Mamata Banerjee का चुनाव आयोग पर हमला
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल