बेटे जोरावर के लिए भावुक हुए शिखर धवन, पोस्ट किया शेयर
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन का करियर और निजी जिंदगी दोनों इन दिनों ट्रैक पर नहीं चल रही है। भारतीय टीम से बाहर चले धवन का वाइफ आयशा से तलाक हो चुका है। इसके बाद से गब्बर अपने बेटे जोरावर से भी नहीं मिल पा रहे हैं।
जोरावर के जन्मदिन पर धवन ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया था, जो खूब वायरल भी हुआ था। गब्बर को फैन्स का भी भरपूर सपोर्ट मिला था। इस बीच, धवन ने बताया है कि वह पोस्ट उन्होंने सिर्फ अपना प्यार जाहिर करने के लिए शेयर किया था।
बेटे के लिए भावुक हुए धवन
दरअसल, शिखर धवन ने बेटे जोरावर के लिए जन्मदिन पर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। धवन का कहना है कि उनको इस बात का एहसास नहीं था कि वह पोस्ट वायरल हो जाएगा। धवन ने एक खेल प्लेऑफ के जरिए बताया है कि क्यों उन्होंने वो पोस्ट क्यों शेयर किया था।
धवन ने कहा, "मैं दर्द में नहीं हूं। मैं सिर्फ अपने विचार शेयर कर रहा हूं। पांच महीने हो गए हैं मेरे उससे बात हुए। मैं सिर्फ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं। मैं एक भावुक इंसान हूं और मैं अपने बेटे को प्यार भेजने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि अगर मैं उसको सोचकर दुखी हो जाऊंगा, तो उससे पास निगेटिव एनर्जी जाएगी। मुझे इस बात का एहसास नहीं था कि यह पोस्ट वायरल हो जाएगा। मैंने यह पोस्ट दिल से लिखा था।"
'उम्मीद नहीं था वायरल होगा पोस्ट'
भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा, "मैंने यह पोस्ट इस उम्मीद से लिखा था कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में मेरा बेटा शायद इस पोस्ट को पढ़ सके। वो चाहे जहां हो, मैं उम्मीद करता हूं कि वह खुश हो और एक दिन वो मुझसे आकर मिलेगा। मैं उसके प्यार में हूं, लेकिन मैं हम एक-दूसरे से अलग हैं। मैं उसको पुश नहीं करना चाहता हूं।"


मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी