हेवी डोज की वजह से गई शेफाली जरीवाला की जान
नई दिल्ली। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रहे हैं। अचानक से एक्ट्रेस का देहांत हो जाना हर किसी को हैरान करने वाला है। पुलिस को उनके घर से एंटी एजिंग ट्रीटमेंट की दवाइयों के दो डिब्बे भी बरामद हुए हैं, जिनको लेकर ये दावा किया जा रहा है इन मेडिसिन के हेवी डोज के चलते उनको कार्डियक अरेस्ट।
ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन सी दवाइयां थीं, जिनका सेवन शेफाली जरीवाला स्किन ग्लो और अधिक जवान दिखने के लिए करती थीं।
इन दवाइयों का सेवन कर रही थीं शेफाली
मुंबई पुलिस की जांच में शेफाली जरीवाला के घर से जो दवाइयां बरामद हुई हैं, उनमें एंटी एजिंग वायल्स (ग्लूटाथियोन), गैस्ट्रेक और विटामिन इंजेक्शन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 7-8 साल से शेफाली इन दवाओं के जरिए एंटी एजिंग ट्रीटेमेंट को करवा रही थीं। शेफाली की दोस्त पूजा घई ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया है पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की और ये पता लगाया कि आखिरी कांटा लगा गर्ल को दवाइ किसने थी।
उसमें हाउस हेल्पर का नाम सामने आया, क्योंकि उस वक्त घर में वह और शेफाली के पति पराग त्यागी मौजूद थे। हाउस हेल्पर ने बताया कि मैडम ने IV ड्रिप विटामिन सी इंजेक्शन लिया था। दरअसल 27 जून को शेफाली जरीवाला के घर पर सत्यनारायण की कथा रखी गई थी और पूजा को मद्देनजर रखते हुए उस दिन शेफाली ने उपवास रखा था। बाद में जब उन्होंने व्रत खोला तो फ्रिज में रखा खाना खाया।
इसके बाद उनकी बीपी लो हो गया और वह बेहोश हो गईं। लेकिन इसके बाद वह फिर कभी नहीं उठीं और उनकी जान चली गईं। इस बात की जानकारी खुद शेफाली के पति पराग त्यागी ने पुलिस की पूछताछ में दी है। पत्नी की मौत के बाद पराग का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
दरअसल शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम हुआ है, पुलिस इसकी वीडियोग्राफी भी कराई है। हालांकि, अभी रिपोर्ट आने में समय लगेगा, लेकिन इससे ही साफ होगा कि शेफाली की मौत किस वजह से हुई है। क्या कार्डियक अरेस्ट उनके लिए काल बना या फिर खाली पेट दवाइयों का सेवन उनको ले डूबा।


अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव