दो दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे माध्यमिक शिक्षक
लखनऊ । माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ के नेताओं ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो दो दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे।
संगठन के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन देने, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) समाप्त करने, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की सेवा स्थाई करने, पहले से कार्यरत शिक्षकों को कार्यरत रखते हुए वेतन देने, माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय नीति 2020 के अनुसार छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों के समायोजन आदि मांगों पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम दो दिसंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल