IPO लॉन्च को SEBI की मंजूरी, निवेशक जल्द कर सकेंगे निवेश
शेयर मार्केट में आईपीओ (IPO) का क्रेज अभी थमा नहीं है। निवेशकों को टॉप फूड और किराना डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) के आईपीओ का इंतजार था। अब ज्लद ही यह इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, स्विगी के आईपीओ (Swiggy IPO) को बाजार नियामक सेबी (SEBI) से हरी झंडी मिल गई है।
स्विगी ने गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किया था। अब स्टॉक मार्केट में लिस्ट होते ही कंपनी Zomato को टक्कर देगी। बता दें कि काफी समय से स्विगी का आईपीओ चर्चा में बना हुआ था।
कब तक आएगा आईपीओ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट पेपर फाइल किया था। अब सेबी से मंजूरी मिल जाने के बाद कंपनी दो अपडेटेड डीआरएचपी (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइल करेगी। इसमें से एक में सेबी कमेंटस का जवाब देगी और दूसरे में पब्लिक से कमेंट्स मांगे जाएंगे। इसके बाद कंपनी आरएचपी (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस)फाइल करेगी और फिर आईपीओ लॉन्च की प्लानिंग होगी।
इसका मतलब है कि निवेशकों के लिए किस दिन आईपीओ खुलेगा इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि कंपनी नवंबर 2024 तक आईपीओ लॉन्च कर सकती है।
इन बड़ी हस्तियों ने किया है निवेश
स्विगी के आईपीओ आने से पहले कई बड़ी हस्तियों ने कंपनी में निवेश किया है। हाल ही में पता चला कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित ने कंपनी के आईपीओ में निवेश किया है।


उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास