सत्येन्द्र जैन को मिली बड़ी राहत, CBI ने किया केस क्लोज
AAP का बीजेपी पर हमला: ‘राजनीतिक द्वेष के तहत फंसाया गया’
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में बड़ी राहत मिली है। CBI ने वर्षों पुराने मामले में क्लीन चिट देते हुए केस को बंद कर दिया है। CBI की जांच में न तो कोई भ्रष्टाचार साबित हुआ, न निजी लाभ और न ही किसी साजिश के साक्ष्य मिले। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है।
आप पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सत्येन्द्र जैन को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया। 2019 में दर्ज एफआईआर को मीडिया ट्रायल बना कर AAP की छवि खराब करने की कोशिश की गई। मोहल्ला क्लिनिक, स्मार्ट स्कूल और सड़कों के डिज़ाइन जैसे प्रोजेक्ट, जिन्हें दुनियाभर में सराहना मिली, उन्हें ही निशाना बना बदनाम करने का षड्यंत्र रचा गया।
CBI जांच के दौरान सैकड़ों दस्तावेज खंगाले गए, लेकिन किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई। कोर्ट ने भी साफ कहा कि सभी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हुईं और टेंडर प्रक्रिया वैध रही। AAP ने सवाल उठाया कि क्या अब एजेंसियां माफी मांगेंगी? और क्या झूठ फैलाने वालों से जवाबदेही तय की जाएगी?
आप ने कहा कि सत्येन्द्र जैन को झूठे आरोपों में जेल में रख कर बदनाम किया गया। जबकि अब कोर्ट के फैसले से यह स्पष्ट हो गया कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित था। AAP ने चेताया कि अगर लोकतंत्र में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग इसी तरह होता रहा तो यह देश के लिए घातक होगा।
आप ने दोहराया कि सत्येन्द्र जैन का संघर्ष और क्लीन चिट इस बात का प्रतीक है कि आप पार्टी सत्ता के दवाब में झुकने वाली नहीं, बल्कि जनता के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी।


चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका